Skip to main content

Corona Virus Live Updates: भारत में टूटे सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में करीब 50 हजार नए कोरोना केस, 740 मौतें

 

Corona Virus Live Updates: भारत में टूटे सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में करीब 50 हजार नए कोरोना केस, 740 मौतें

 24 जुलाई 2020, अपडेटेड 13:50 IST

भारत में कोरोना का कोहराम जारी है. यहां कोरोना मरीजों की संख्या 13 लाख के करीब पहुंच गई है, देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 30 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है. वहीं, अमेरिका में कोरोना मामलों की संख्या 40 लाख को पार कर चुकी है और करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया भर के आंकड़ों की बात करें तो अभी तक 1.54 करोड़ कोरोना मामले सामने आ चुके हैं और 6.32 लाख लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं.

Corona Latest News Updates, Lockdown in India, Covid-19 Death Toll
Highlights
  • भारत में कोरोना मामलों का आंकड़ा 13 लाख के करीब
  • देश में एक दिन में सामने आए करीब 50 हजार मरीज
  • वायरस से 30 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी मौत
  • अमेरिका में 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

    13:50:23 PM 
  • राजस्थान में 598 लोगों की मौत
    राजस्थान में आज 375 नए COVID19 पॉजिटिव केस और 4 मौतें रिपोर्ट हुई हैं. कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 33,595 है, जिसमें 9,125 सक्रिय मामले और 598 मौतें शामिल हैं.

  • 13:49:46 PM 
  • झारखंड में प्लाज्मा थेरेपी से इलाज
    कोरोना संकट के बीच एक अच्छी खबर है, झारखंड में 28 जुलाई से प्लाज्मा थेरेपी से इलाज शुरू किया जाएगा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिम्स में इसका उद्घाटन करेंगे.

  • 13:49:09 Pm
  • पुडुचेरी में 34 लोगों की मौत
    केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में  COVID19 मामलों की कुल संख्या 2513 हो गई है, जिसमें 996 सक्रिय मामले, 1483 डिस्चार्ज और 34 मौतें शामिल हैं.

  • 13:48:40 PM 
  • भारत का रिकवरी रेट 63.45%
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा, भारत में कोरोना के अब तक 1.25 मिलियन मामले सामने आए और 30,000 से ज़्यादा मौतें हुई हैं. भारत में प्रति मिलियन (प्रति 10 लाख) जनसंख्या के हिसाब से कोरोना के सबसे कम मामले और मौतें हैं. हमारा रिकवरी रेट 63.45% है, जबकि मृत्यु दर 2.3% है.


  • 13:47:50 PM 
  • ओडिशा में 1594 नए केस
    ओडिशा में 1594 नए COVID19 मामले सामने आए हैं और 6 मौतें हुई हैं. कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 22693 हो गई है जिसमें 14393 रिकवरी और 8147 सक्रिय मामले शामिल हैं. कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है.

  • 11:13:55 AM 
  • महाराष्ट्र में 3.5 लाख के करीब मामले

  • 09:41:25 AM
  • भारत में 24 घंटे में 3.52 लाख टेस्ट

  • 09:37:28 AM 
  • 24 घंटे में 740 की मौत
    पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं. यहां गुरुवार को 49310 नए केस सामने आए हैं. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना मरीज कभी नहीं आए. साथ ही पिछले 24 घंटों में देश में 740 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में कुल कोरोना मामले बढ़कर 12,87,945 हो चुके हैं. वहीं, 8,17,209 लोग इस बीमारी से ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं. यहां महामारी से मौत का आंकड़ा 30601 पहुंच चुका है.

  • 09:19:00 AM 

  • US में 76,570 नए केस
    अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 76,570 नए मामले सामने आए हैं और 1,225 लोगों की मौत हुई है.

  • 09:14:30 AM 
  • राजस्थान में कोरोना से 5 और मौत
    राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से गुरुवार को पांच और मौत दर्ज की गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 588 हो गई है. इसके साथ ही 339 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 32673 हो गयी जिनमें से 8587 रोगियों का इलाज चल रहा है.


  • 09:13:34 AM 
  • बंगाल में लगा लॉकडाउन
    पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गुरुवार को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया.

  • 09:12:44 AM 
  • पाकिस्तान में 1,763 नए मामले
    पाकिस्तान में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,763 मामले सामने आए जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,69,191 हो गई. पिछले 24 घंटों में इस संक्रमण के कारण 32 और मरीजों की मौत हो गई.

  • 09:12:23 AM 
  • अरुणाचल में एक दिन में 91 नए केस
    अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले सामने आए.

  • 08:51:42 AM 
  • पुडुचेरी में 123 नए मामले
    पुडुचेरी में गुरुवार को कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत होने के साथ इस महामारी से यहां मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 34 हो गई.

  • 08:51:21 AM 
  • कश्मीर में लॉकडाउन, दुकानें बंद
    कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बुधवार को लागू किए गए लॉकडाउन के दूसरे दिन कश्मीर घाटी में कड़े प्रतिबंध देखने को मिले.

  • 08:50:46 AM 
  • यूपी में रोज होंगे 50 हजार टेस्ट
    उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेस्टिंग क्षमता में बढ़ोत्तरी करने का निर्देश देते हुए गुरुवार को कहा कि 'रैपिड एंटीजन टेस्ट' को अब 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन किया जाना चाहिए.

  • 08:49:57 AM 
  • तमिलनाडु: राजभवन के 84 कर्मी संक्रमित
    तमिलनाडु के राजभवन में तैनात 84 सुरक्षा और दमकल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. हालांकि इनमें से कोई भी राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित या वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में नहीं आया है.



  • 08:46:01 AM 
  • मेघालय में BSF के 13 जवान संक्रमित
    मेघालय में गुरुवार को 13 बीएसएफ जवानों सहित 19 लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 534 हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

  • 08:43:51 AM 
  • UP में आंकड़ों में सबसे बड़ा उछाल
    उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में पिछले 24 घंटों में बड़ा उछाल आया है. यहां एक दिन में 2529 नए केस सामने आए हैं. यह एक दिन का अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले यहां एक दिन में इतने केस कभी नहीं आए. वहीं, पिछले 24 घंटों में 2303 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं. राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 35803 पहुंच गई है. यूपी में पिछले 24 घंटों में 36 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. इसी के साथ राज्य में मौत का आंकड़ा 1298 पहुंच गया है. यहां अभी 21003 केस एक्टिव हैं.

  • 08:40:43 AM 
  • DRDO ने लेह में बनाया कोविड-19 टेस्ट सेंटर
    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोविड-19 की जांच की मौजूदा क्षमता को बढ़ाने के लिये लेह में एक केंद्र स्थापित किया है. एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया है.


  • 08:39:53 AM 
  • महाराष्ट्र में 24 घंटे में 9895 नए केस
    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9895 नए केस दर्ज किए गए, जबकि 298 लोगों की मौत हुई है. वहीं, मुंबई में 1245 नए केस आए, जबकि 55 लोगों की जान चली गई. राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 55.9% है.

  • 08:39:24 AM 
  • दिल्ली में ठीक हुए 1,09,065 लोग
    दिल्ली में अब तक कुल 1,09,065 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 14,554 हैं, जबकि होम आइसोलेशन में करीब 8000 मरीज हैं. पिछले 24 घंटे में RTPCR टेस्ट 5761 हुए हैं. वहीं, एंटीजन टेस्ट 12,465 किए गए हैं. दिल्ली में अब तक कुल 8,89,597 टेस्ट हुए हैं.

  • 08:39:02 AM 
  • दिल्ली में 3745 की मौत
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12.5 लाख के करीब पहुंच चुकी है और 30 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1041 मामले सामने आए हैं. दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 1,27,364 हो गई है. दिल्ली में इस खतरनाक महमारी से 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हुई है, जबकि इस वायरस से 3745 लोग अब तक जान गंवा चुके हैं.

Comments

Popular posts from this blog

होमियोपैथी के फायदे पौधो पर ।

Morning joke ☺️😊

पत्नी🙎🏻‍♀️ ने एक दिन अपने पति🙎🏻‍♂️ का मोबाइल चेक किया तो उसमें कुछ इस तरह नाम सेव थे...  आंखों का इलाज🤓 होठों का इलाज😋 दिल का इलाज😍 पत्नी ने गुस्से में अपना नंबर डायल किया, तो आया 'ला-इलाज'! 

Good night joke ☺️😊

दूल्हा 😬- पंडित जी, पत्नी को दांयी तरफ बैठाना है या बांयी तरफ?  . . . पंडित 🤨- देख ले यार जैसा ठीक लगे, बाद में तो सर पर ही बैठेगी...!!!