Skip to main content

घर बैठे बन सकते हैं कपिल शर्मा शो का हिस्सा, कॉमेडियन ने बताया तरीका


कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा, हेलो दोस्तों, अब आप सब भी घर बैठे वीडियो कॉल के सहारे कपिल शर्मा शो का हिस्सा बन सकते हैं. आपको सिर्फ एक इंट्रो वीडियो बनाने की जरूरत है.

कपिल शर्मा

नेशनल लॉकडाउन के कारण मार्च के महीने से ही सभी टीवी सीरियल्स की शूटिंग बंद थी लेकिन अब धीरे-धीरे नए शोज की शूटिंग शुरू हो रही है. कुछ शोज के नए एपिसोड्स टेलीकास्ट भी होने लगे हैं. कपिल शर्मा शो भी चार महीने बाद एक बार फिर शुरू होने जा रहा है हालांकि कोरोना महामारी के कारण काफी एहतियात बरती जा रही है और सोशल डिस्टेंसिंग के चलते इस बार शो में लाइव ऑडियन्स देखने को नहीं मिलेगी लेकिन जो लोग कपिल शर्मा शो का हिस्सा होना चाहते हैं उनके लिए कॉमेडियन ने तरीका बताया है.

कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा, हेलो दोस्तों, अब आप सब भी घर बैठे वीडियो कॉल के सहारे कपिल शर्मा शो का हिस्सा बन सकते हैं. आपको सिर्फ एक इंट्रो वीडियो बनाने की जरूरत है जिसमें आप अपना नाम, शहर का नाम जैसी चीजें बता सकते हैं, इसे आप इंस्टाग्राम पर अपलोड करें, मुझे टैग करें और @tkssaudience को टैग करें और फिर हमारी टीम इस वीडियो को देखकर आपसे लाइव बातचीत करेगी. इस ट्वीट के साथ ही कपिल ने अपना वीडियो भी अपलोड किया.

Comments

Popular posts from this blog

होमियोपैथी के फायदे पौधो पर ।

Morning joke ☺️😊

पत्नी🙎🏻‍♀️ ने एक दिन अपने पति🙎🏻‍♂️ का मोबाइल चेक किया तो उसमें कुछ इस तरह नाम सेव थे...  आंखों का इलाज🤓 होठों का इलाज😋 दिल का इलाज😍 पत्नी ने गुस्से में अपना नंबर डायल किया, तो आया 'ला-इलाज'! 

Good night joke ☺️😊

दूल्हा 😬- पंडित जी, पत्नी को दांयी तरफ बैठाना है या बांयी तरफ?  . . . पंडित 🤨- देख ले यार जैसा ठीक लगे, बाद में तो सर पर ही बैठेगी...!!!