Skip to main content

मुकेश अंबानी बने दुनिया के 5वें नंबर के रईस, मार्क जकरबर्ग की रैंकिंग पर खतरा



  • मुकेश अंबानी 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें पायदान पर
  • फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (89 अरब डॉलर) के करीब आ गए हैं

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में एक बार फिर इजाफा हुआ है और वह दुनिया के 5वें सबसे रईस कारोबारी बन गए हैं. फोर्ब्स की रियल टाइम नेटवर्थ के मुताबिक मुकेश अंबानी 75 अरब डॉलर (करीब 5.57 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ पांचवें पायदान पर हैं.

संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी अब फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (89 अरब डॉलर) के करीब आ गए हैं. हालांकि, दोनों की संपत्ति में अब भी काफी अंतर है. आपको बता दें कि फोर्ब्स अरबपतियों की संपत्ति का आंकलन करता है. दुनियाभर में शेयर बाजार के उतार—चढ़ाव की वजह से फोर्ब्स का आंकड़ा बदलता रहता है.

मुकेश अंबानी से आगे कौन

फिलहाल, फोर्ब्स की सूची में पहले स्थान पर 185.8 अरब डॉलर के साथ अमेजन के जेफ बेजोस हैं. वहीं बिल गेट्स (113.1 अरब डॉलर), एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नोल्ट एंड फैमिली (112 अरब डॉलर), फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग (89 अरब डॉलर) के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. वहीं 5वें स्थान पर मुकेश अंबानी तो बर्कशायर हैथवे के वारेन बफे 72.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं.

रिलायंस को किस चीज का फायदा

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल में राइट इश्यू और जियो प्लेटफार्म्स में संयुक्त रूप से निवेश और बीपी के निवेश के जरिये कुल 2,12,809 करोड़ रुपये जुटाये हैं. इसका फायदा कंपनी के शेयर भाव और मार्केट कैप पर भी देखने को मिला है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में बेहद तेजी से इजाफा हुआ है

Comments

Popular posts from this blog

होमियोपैथी के फायदे पौधो पर ।

Morning joke ☺️😊

पत्नी🙎🏻‍♀️ ने एक दिन अपने पति🙎🏻‍♂️ का मोबाइल चेक किया तो उसमें कुछ इस तरह नाम सेव थे...  आंखों का इलाज🤓 होठों का इलाज😋 दिल का इलाज😍 पत्नी ने गुस्से में अपना नंबर डायल किया, तो आया 'ला-इलाज'! 

Good night joke ☺️😊

दूल्हा 😬- पंडित जी, पत्नी को दांयी तरफ बैठाना है या बांयी तरफ?  . . . पंडित 🤨- देख ले यार जैसा ठीक लगे, बाद में तो सर पर ही बैठेगी...!!!